July 7, 2026 | मंगलवार, 7 जुलाई
New Delhi --°C
Uncategorized

स्त्री 2 से भूल भुलैया 2 तक, पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्में

छवि स्रोत : इंस्टाग्राम 5 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फ़िल्में

स्त्री 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बीच आज हम आपको बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप पांच हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्त्री 2

इस लिस्ट में पहले स्थान पर स्त्री 2 है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ये फिल्म लोगों को डराने के साथ-साथ खूब हंसा भी रही है। स्त्री 2 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कमाल के कलेक्शन की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है। इसकी कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक 414 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। माना जा रहा है कि ये आंकड़ा 500 करोड़ को भी छू सकता है।

गोलमाल अगेन

डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी गोलमाल सीरीज के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। इस फ्रेंचाइजी ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी गोलमाल अगेन एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, परिणीति चोपड़ा, कुणाल खेमू जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 205.69 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

भूल भुलैया 2

फिल्म भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी हिट है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म कोरोना संक्रमण काल ​​में रिलीज हुई थी। इसके बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। ​​फिल्म ने घरेलू टिकट खिड़की पर 185.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

स्त्री

अमर कौशिक की पहली फिल्म स्त्री का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करने में सफल रही थी। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 129.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

मुंज्या

मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की फिल्म मुंज्या भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। अभय वर्मा और शरवरी वाघ की इस फिल्म को लोगों की खूब तारीफें मिलीं। इसने बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रहते हुए 107.48 करोड़ रुपये की कमाई की।

यह भी पढ़ें: ‘किल’ के बाद, एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘युधरा’ में सिद्धांत चतुर्वेदी के खिलाफ फिर से खलनायक बनेंगे राघव जुयाल

ni24india

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Instagram